ख़बर शेयर करें -

नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में सोमवार देर शाम एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में 14 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। एक बार फिर शहर की जर्जर सड़कों और सिस्टम की लापरवाही के चलते एक परिवार का चिराग बुझ गया।

हादसा मुखानी थाना क्षेत्र में प्राइड हॉस्पिटल के पास सृष्टि कंपाउंड के सामने हुआ। जानकारी के अनुसार अर्जुन (14) एक बाइक के पीछे बैठकर सिलेंडर लेकर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क पर बने गहरे गड्ढे से बचने के प्रयास में बाइक असंतुलित हो गई और पीछे बैठा बच्चा सड़क पर गिर पड़ा। उसी दौरान पंचक्की चौराहे की ओर से आ रहे एक डंपर ने बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता…66 लाख की स्मक बरामद.. वीडियो...

यह देखिए घटना का वायरल वीडियो..

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

यह भी पढ़ें 👉  पेपर लीक पर युवाओं का आंदोलन,

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और तहरीर मिलते ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वही बच्चे की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

रोज़ाना राहगीरों की जान के लिए खतरा बनते जा रहे इन जानलेवा गड्ढों ने आज एक मासूम की जान ले ली, शायद अब ज़िम्मेदारों की नींद खुल जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad