ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र स्थित केवीएम (KVM) स्कूल में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से स्कूल की इमारत, परिसर में खड़ी दो स्कूल बसें और एक जनरेटर जलकर खाक हो गए।

घटना से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  एलआईयू और पुलिस ने पकड़ीं 3 विदेशी महिलायें..

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है। राहत की बात है कि घटना के समय स्कूल में बच्चे मौजूद नहीं थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad