ख़बर शेयर करें -

भीमताल: मंत्री कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के गांवो का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्या अधिकारियो को दिए समस्याओं का समाधान करने के दिए निर्देश

भीमताल से विधायक व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के मटेला, कौड़ार, पस्या, नाई, भीडापानी, कचलाकोट, सुनकोट,गुरना,भेटी आदि गांव का पैदल चलकर दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।

मौके पर दिए अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश

यह भी पढ़ें 👉  बजट तो आता है पर नहीं पहुंचता है गांव तक - विमला तड़ागी

ग्रामीणों ने बिजली, पानी , सड़क आदि समस्याओं को मंत्री कैड़ा के सम्मुख रखा। मंत्री कैड़ा ने संबधित विभाग के अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

मंत्री कैड़ा ने भीड़ापानी मैं जन सभा को सम्बोधित किया! ओर जनता की समस्याओं को सुना। जल निगम व जल सस्थान के अधिकारियों को जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत चल रहे पेयजल लाईनों का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। मंत्री ने pwd व pmgsy विभाग के अधिकारियो क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो को शीघ्र सही करने को कहा है। मंत्री कैड़ा ने कहा सरकार की योजनाओं को गाँव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक पहुँचे इस दिशा मै लगातार कार्य किया जा रहा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बारिश के बीच महापौर ने किया विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण.. सफाई व्यवस्था का लिया जायजा (वीडियो)

आम जनता तक पहुंचकर जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इस दिशा मैं हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad