सीसीटीवी कैमरे बढ़ाने, बाउंड्री पर कंटीले तार और बैरकों में एग्जॉस्ट फैन लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश
बेतालघाट। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने 7 अक्टूबर को हस्तांतरण से पूर्व नवनिर्माणाधीन थाना बेतालघाट भवन एवं परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन में किए गए निर्माण कार्यों, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर और भवन में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था देखी गई। एसएसपी ने सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक स्थानों पर कैमरों की संख्या बढ़ाने तथा प्रत्येक कक्ष में नेम प्लेट लगाने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए।

परिसर की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बाउंड्री वॉल के चारों ओर कंटीले तारों की फेंसिंग कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही भूमि कटाव से बचाव और परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए प्रत्येक आठ फीट की दूरी पर बांस के पौधे लगाने के निर्देश थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी को दिए गए।
एसएसपी ने महिला और पुरुष बैरकों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस जवानों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बैरकों में कमरों की संख्या बढ़ाने तथा बेहतर हवा के निकास के लिए तत्काल एग्जॉस्ट फैन लगाने के निर्देश दिए।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था पेयजल निगम देहरादून के सहायक अभियंता जयांक पांडेय के निर्माण कार्य की प्रशंसा की।
निरीक्षण के दौरान एसपी भवन रेवाधर मठपाल, सीओ भवाली विनय सिंह, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी, सहायक अभियंता जयांक पांडेय, प्रधान लिपिक हिमांशु पंत, भवन लिपिक दीपा मिराल, पीआरओ हेमा ऐठानी, कंस्ट्रक्टर रविंद्र सिंह सहित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि और अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
