ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी सप्ताह में दूसरे दौर को लेकर कांग्रेस नेता हेमंत साहू ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा सीएम के दौरे से लगातार हल्द्वानी समेत कुमाऊंवासियों को भारी जाम समेत तमाम अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ सरकारी खजाने की बर्बादी हो रही है जिससे सीधे-सीधे जनता को नुकसान होता मुख्यमंत्री के लगातार दौरे के दौरान पुलिस को आगे कर विरोध प्रदर्शन को रोका जाता है वह निश्चित तौर पर लोकतंत्र का हनन है।

यह देखिए वीडियो..

साहू का कहना है हल्द्वानी वासी महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, लाल निशान से जूझ रहे मुख्यमंत्री का ध्यान समस्याओं की ओर न जाना बेहद दुर्भाग्य है मुख्यमंत्री जी को जनहित में उचित कदम उठाने चाहिए हल्द्वानी आईएसबीटी का निर्माण रिंग रोड का निर्माण शीघ्र कराने समेत हल्द्वानी के सुशीला तिवारी सो सिंह जीना बेस हॉस्पिटल महिला चिकित्सालय में व्याप्त समस्याओं की ओर गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवे पर टवेरा और बुलेट 25 मीटर गहरी खाई में गिरे, बाइक सवार गंभीर घायल

जब भी मुख्यमंत्री के दौरे का हम लोग विरोध करते हैं तो पुलिस फोर्स को आगे कर विरोध को कुचलने का काम किया जाता है जो की लोकतांत्रिक व्यवस्था का हनन है। इस दौरान साहू के राजेन्द्र नगर कार्यालय में पुलिस उपस्थिति थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad