ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर की एक प्रतिष्ठित कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार की बेटी को उनका ही किराएदार बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया। परेशान परिजनों ने युवती के अपहरण का मामला दर्ज कराते हुए पुलिस से आरोपी युवक की तलाश शुरू करवा दी है।

घटना 14 जनवरी की है, जब युवती को किरायेदार अनिल कश्यप ने घर से भगाकर ले गया। युवती के भाई ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि अनिल कश्यप उनके घर में किराए पर रहता था और उसने उसकी बहन को एक मोबाइल फोन दे दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बिजली चोरी पर कमिश्नर दीपक रावत सख्त, दिए यह निर्देश..

जब इस बात का परिवार को पता चला, तो युवती को समझाया गया। हालांकि, 14 जनवरी को जब युवती घर से बाहर निकली तो वह वापस नहीं लौटी, जिसके बाद युवती के भाई ने अनिल कश्यप पर बहन के अपहरण का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: DM ने जिले में बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा बैठक, नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों को दिए यह सख्त निर्देश…

कोतवाली हल्द्वानी के कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर अनिल कश्यप के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad