ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के फायर स्टेशन मल्लीताल में तैनात फायरमैन जगजीत सिंह का सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन हो गया। इस दुखद घटना से उत्तराखंड पुलिस और अग्निशमन विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। कर्तव्यनिष्ठ और जांबाज कर्मी जगजीत सिंह के असामयिक निधन को पुलिस महकमे ने अपूरणीय क्षति बताया है।

जानकारी के अनुसार फायरमैन जगजीत सिंह 22 जून 2026 की रात्रि ड्यूटी के दौरान वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मंगलवार को हल्द्वानी स्थित मोर्चरी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पहुंचकर दिवंगत जवान को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: पहाड़ से चरस ला रहे 4 युवक गिरफ्तार! 434 ग्राम अवैध चरस बरामद..वीडियो...

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और विभाग की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि दिवंगत फायरमैन के आश्रितों को प्राथमिकता के आधार पर सभी विभागीय लाभ और देयकों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा। इस दौरान अंतिम संस्कार के लिए तात्कालिक आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।

दिवंगत फायरमैन जगजीत सिंह, पुत्र गुरदीप सिंह, जनपद ऊधमसिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र के ग्राम बाजावाला के निवासी थे। उनका जन्म 15 मई 1988 को हुआ था तथा उन्होंने 14 दिसंबर 2007 को अग्निशमन विभाग में सेवा शुरू की थी। करीब 19 वर्षों के सेवाकाल में उन्होंने ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जनपदों में अपनी सेवाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 526 तबादले, 23 दरोगा शामिल_ किसे कहां भेजा गया.. देखिए लिस्ट...

उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव बाजपुर ले जाया गया, जहां पुलिस नियमों के अनुसार शोक सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) के साथ पूरे राजकीय सम्मान में अंतिम विदाई दी जाएगी। इस दौरान एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, सीओ प्रशिक्षु विनय सिंह, प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता सहित अनेक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad