ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तस्करों पर सख्त कार्रवाई करते हुए एसओजी और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को भारी मात्रा में अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 66 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह देखिए वीडियो..

यह भी पढ़ें 👉  रामडी आनसिंह में बेला तोलिया को जनता का अपार समर्थन, बंशीधर भगत की हुंकार, पांच ग्राम सभाओं में उमड़ा जन सैलाब....

मंगलवार को कोतवाली हल्द्वानी और एसओजी की संयुक्त टीम ने भोटिया पड़ाव क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया,चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से 221 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 66 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है।

इसके अलावा आरोपी के कब्जे से 14,520 रुपये नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया, गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय सिंह नेगी (35 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय राम सिंह, निवासी ग्राम बैड़ा, थाना द्वाराहाट, जिला अल्मोड़ा (वर्तमान पता गंगा कॉलोनी, हल्द्वानी) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रद्धा गुरुरानी के अध्यक्षता मे स्वछता अभियान चलाया गया....

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है,पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह स्मैक कहां से लाता था और किन-किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई करता था। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad