ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी:- सीबीएसई ने जारी किया कक्षा 10 वीं का रिजल्ट। जिसमें इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का रिजल्ट प्रशंसनीय रहा। वहीं कक्षा 10वीं में 163 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। 72 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। प्रकृति पाण्डे ने 99 प्रतिशत, दिगविजय सिंह अधिकारी ने 98.6 प्रतिशत एवं देवांश जोशी ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए।

ज्ञात हो कि 36 विद्यार्थियों द्वारा आई.टी. में, 13 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी में, 01 विद्यार्थी ने हिन्दी में एवं 01 विद्यार्थी ने सामाजिक विज्ञान में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: लालकुआं क्षेत्र में श्रमिक–प्रबंधन विवाद का समाधान, कार्य पुनः शुरू.. वीडियो...

सभी विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधक डॉ. दीपक बल्यूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या ममता तनेजा व सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad