हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूज्यनीय माताजी स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के जनसेवा और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज राज्य योजना के अंतर्गत स्वीकृत कुल ₹337.84 लाख की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने वार्ड संख्या-21, 22, 23, 15 एवं 25 के अंतर्गत बनभूलपुरा, गांधी नगर एवं बरेली रोड क्षेत्र में आंतरिक संपर्क मार्गों के सुधारीकरण कार्यों, जिनकी कुल लागत ₹196.68 लाख है, तथा वार्ड संख्या-30 एवं 31 में आंतरिक मार्गों के इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा पुनर्निर्माण कार्यों, जिनकी कुल लागत ₹141.16 लाख है, का संबंधित वार्डों के सम्मानित पार्षदगण एवं स्थानीय नागरिकों के साथ संयुक्त रूप से शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि हल्द्वानी के प्रत्येक क्षेत्र का संतुलित और योजनाबद्ध विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें और मजबूत आधारभूत सुविधाएँ किसी भी क्षेत्र की प्रगति की नींव होती हैं। इन विकास कार्यों के पूरा होने से हजारों क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, स्थानीय समस्याओं का समाधान होगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश ने सदैव जनहित और विकास को सर्वोपरि रखा तथा उन्हीं की प्रेरणा से वे हल्द्वानी के प्रत्येक वार्ड में जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उन्हें जनसेवा और विकास के कार्यों के लिए निरंतर प्रेरित करता है।
शिलान्यास कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष हल्द्वानी गोविंद सिंह बिष्ट, पार्षद मो.गुफरान, समीर, ज़करिया पठान,वसीम डैनी, इकराम अंसारी, सुहैल अहमद सिद्दीकी, मो.राशिद, जाकिर हुसैन, शकील अंसारी,अब्दुल राजिक,सलमान सिद्दीकी, मो.नबी सहित अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
