ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी०सी० द्वारा 206 फरियादियों के खोए हुए मोबाइल फोन लौटाकर उन्हें नव वर्ष की सौगात दी है।

नैनीताल पुलिस को मोबाईल ऐप तथा CEIR पोर्टल के माध्यम से विभिन्न ब्रांड के मोबाईल फोन गुम होने की सूचना मिली। SSP NAINITAL डॉ० मंजुनाथ टी०सी० द्वारा संज्ञान लेते हुए जनपद स्तर पर गठित मोबाइल एप्प सेल को मोबाईल फोन बरामद करने के सम्बन्ध में कड़े निर्देश दिए गए।

यह देखिए वीडियो..

एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल हल्द्वानी के मार्गदर्शन, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा निरीक्षक, प्रभारी मोबाइल एप्प (साईबर सैल) गणेश सिह मनोला के नेतृत्व में कॉन्स्टेबल बलवन्त सिंह, कानि० रामचन्द्र प्रजापति द्वारा शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर माह नवम्बर से दिसम्बर तक IMEI नंबर सीआईईआर पोर्टल के माध्यम से प्रचलन में होना पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले आपदा की समस्याओं से निपटने के लिए तैयार रहे अधिकारी! कैबिनेट मंत्री कैड़ा के सख्त निर्देश

टीम द्वारा कड़ी मेहनत कर उक्त मोबाईलों को विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखण्ड, बिहार व पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से कुल- 206 मोबाइल फोन, मोबाईल ऐप टीम द्वारा बरामद किये गये। बरामद किए गए विभिन्न ब्रांड के 206 मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत 33,46,200 रुपये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खाई में गिरी बस… सात लोगों की मौत, कई घायल

बरामद मोवाईल फोनो का विवरण:-

1.. आईफोन..2, कीमत 1,90,000

2.. सैमसंग.. 25, कीमत 4,37000

3.. ओपो.. 42

4.. वन प्लस 14, कीमत 6,94,500

5.. रेडमी/रियलमी, 42 कीमत 2,99000

6.. अन्य फोन, 30 कीमत 6,10000

7.. वीवो, 43 कीमत 7,67,500

8.. पोको, 8 कीमत 1,14000

टोटल बरामद मोबाइल 206 सभी की अनुमति कीमत 33,46,200 रुपये..

बरामद करने वाली पुलिस के नाम:-

1-निरीक्षक ना०पु० गणेश सिह मनोला (प्रभारी साईबर सैल / मोबाईल एप्प

2-30नि0 ना०पु० मौनू गौतम (साईबर सैल/मोबाईल एप्प)

3-कानि) बलवन्त सिह (मोबाईल एप्प)

4-कानि) रामचन्द्र प्रजापति (मोबाईल एप्प

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad