ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंगलवार को हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी से कडी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्हांने कहा बिजली चोरी रोकने के लिए विभागीय एवं विजिलेंस की टीम एक्टिव होकर छापेमारी करें। इसके लिए छापेमारी टीम को हर तरीके से सुरक्षा प्रदान की जायेगी।

कमिश्नर ने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता आरसी गुंज्याल को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों मे कर्मचारी काफी समय से तैनात है उनका अन्यत्र स्थानान्तरण किया जाए। साथ ही जो लोग कांटा डालकर अवैध रूप से बिजली लेते है उनके खिलाफ समय-समय पर चैंकिग अभियान चलाकर एफआईआर की कार्यवाही भी करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधान बन गांव की समस्या हल करेंगी गौरी,

कमिश्नर ने कहा बिजली चोरी को रोकने के लिए प्रशासन के द्वारा भी सहयोग किया जायेगा। उन्होंने कहा लाईन लॉस कम करना विद्युत विभाग का मुख्य उददेश्य है ताकि ईमानदार उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत मिले व राजस्व का नुकसान भी रोका जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दिनदहाड़े रेलवे क्रॉसिंग पर युवकों को लाठी डंडों से पीटा! CCTV वीडियो वायरल..

इस दौरान विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता गुंज्याल ने बताया कि हल्द्वानी क्षेत्र में सबसे ज्यादा लाईन लॉस आजाद नगर फीडर में 87 प्रतिशत एवं गांधीनगर फीडर में 70 प्रतिशत हो रहा है। इस संबंध में कमिश्नर ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad