ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं की हत्या की घटनाओं को लेकर आज हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी में भारी आक्रोश देखने को मिला। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एसडीएम कोर्ट में बड़ा प्रदर्शन किया और बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विधायक सुमित हृदयेश ने जमीन पर बैठकर प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसको गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

यह देखिए वीडियो..

कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर भारत सरकार से भी कूटनीतिक स्तर पर ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा, जिसमें बांग्लादेश में हो रही हिंसा को तत्काल रोकने और वहां के हिंदुओं की सुरक्षा करने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें 👉  यहां घर से सब्जी लेने के लिए गए बाइक रपटने से मौत।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad