ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को साकार करने हेतु *एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में लगातार प्रभावी कार्यवाही कराई जा रही है। युवाओं को नशे के मकड़जाल से बचाने के उद्देश्य से जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए ड्रग्स माफियाओं पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा सभी थाना प्रभारियों व एसओजी टीम को लगातार कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी व प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में दिनांक 25.03.2026 को थाना पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: विधायक ने USDDA कार्यालय के बाहर नागरिकों संग किया धरना प्रदर्शन, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की मांग..

चेकिंग के दौरान बेलबाबा के निकट एक महिला संदिग्ध प्रतीत होने पर पूछताछ व तलाशी किये जाने पर महिला के कब्जे से 203 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

उक्त अभियुक्ता को गिरफ्तार कर कोतवाली हल्द्वानी में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह देखिए वीडियो..

गिरफ्तार अभियुक्ता-: कनिका पत्नी विजय
निवासी: शिवनगर ट्रांजिट कैम्प, जिला ऊधम सिंह नगर
उम्र: 40 वर्ष अभियुक्ता के आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:बेस अस्पताल का ICU का गुरुवार को डीएम व विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन।

बरामदगी:- 203 ग्राम अवैध स्मैक
कीमत- लगभग 60,90,000 रुपये

एसएसपी नैनीताल ने टीम के उत्साह वर्धन हेतु 2500/ रुपए के इनाम से पुरस्कृत किया है।

SSP NAINITAL का सख्त संदेश:- स्पष्ट संदेश है कि जनपद में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही ड्रग्स तस्करों की अवैध संपत्ति के विरुद्ध जब्तीकरण (Attachment) की कार्यवाही भी लगातार की जा रही है, जिससे नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad