ख़बर शेयर करें -

उत्तरप्रदेश: माफिया डॉन अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया हैं, कई इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गयी हैं और कानून ब्यबस्था के मद्देनज़र पुलिस ने फ्लैग मार्च किया हैं, गौरतलब है की प्रयागराज में कल देर रात उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की काल्विन हॉस्पिटल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई, तीनों हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के रूप में हुई है, अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या करने के मामले में शासन के आदेश पर 17 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है, प्रयागराज में इंटरनेट सेवाएं फिलहाल बंद कर दी गई हैँ, सीएम योगी ने घटना के बाद तुरंत उच्‍चस्‍तरीय बैठक बुलाई और पूरे मामले की उच्‍चस्‍तरीय जांच के आदेश दिए हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad