ख़बर शेयर करें -

यम्केश्वर : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया ब्रदर अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद पौड़ी जिला अलर्ट पर है, उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़े कोटद्वार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है, बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने और सघन चेकिंग अभियान करने के निर्देश दिए गए हैं, जिले की एसएसपी श्वेता चौबे ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट रहकर पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का परिवार भी यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहता है लिहाजा परिवार की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या को भी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही पंचूर गांव में आने जाने वाले संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है,

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad