ख़बर शेयर करें -

नैनीताल जनपद में मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक और खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। फतेहपुर रेंज के भदूनी गांव में आज सुबह खेत में काम कर रहे एक युवक पर कथित तौर पर बाघ ने हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय कमल सिंह पुत्र इंदर सिंह, निवासी भदूनी गांव के रूप में हुई है। घटना के बाद जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ ही दूरी पर खेतों के पास उसका शव बरामद हुआ। जिसका सिर कटा हुआ था।

सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शव की स्थिति अत्यंत गंभीर और क्षत-विक्षत पाई गई, जिससे घटना को लेकर ग्रामीणों में भय और संदेह का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी के सभी जिलों के डीएम को निर्देश! धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था हो चाक चौबंद..

लगातार दूसरी बड़ी घटना, क्षेत्र में दहशत

यह घटना अकेली नहीं है। इससे दो दिन पहले भी भीमताल ब्लॉक के मनोरा रेंज अंतर्गत ज्योली गांव में एक 47 वर्षीय महिला पर भी बाघ ने हमला कर जान ले ली थी, जब वह जंगल में घास लेने गई थी।

लगातार हो रही इन घटनाओं ने ग्रामीण इलाकों में डर का माहौल बना दिया है। लोग दिन के समय भी खेतों और जंगल के किनारे जाने से डर रहे हैं।

वन विभाग पर सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश

लगातार हो रहे हमलों के बाद स्थानीय लोगों में वन विभाग और प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बाघ की सक्रियता की पहले से जानकारी थी, इसके बावजूद ठोस कदम नहीं उठाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट! जिलाधिकारी ने दिए महत्वपूर्ण आदेश...

इस बीच राजनीतिक स्तर पर भी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण लगातार जानें जा रही हैं। उन्होंने मांग की है कि,क्षेत्र में सक्रिय आदमखोर वन्यजीव पर तुरंत कार्रवाई की जाए।प्रभावित परिवारों को तत्काल मुआवजा दिया जाए।

ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए

घटना के बाद वन विभाग की टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad