ख़बर शेयर करें -

टिहरी,टिहरी जिले के चंबा–कोटि मार्ग पर गुरुवार को नैल के समीप एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया…. वाहन में 10 लोग सवार बताएं जा रहें हैं… जिनमें से आठ लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है…दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस प्रशासन टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है।

घटनास्थल पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह तथा एसएसपी श्वेता चौबे उपस्थित रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं… दो घायल जिला अस्पताल बौराड़ी बौराड़ी लाये गए हैं.. जिनका उपचार चल रहा है… दोनों खतरे से बाहर हैं… वाहन में सवार सभी लोग घनसाली के बताए जा रहे है, जो ऋषिकेश से क्रियाकर्म कर के वापस घनसाली जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा, मुखानी काठगोदाम समेत यह 58 थाने बने कोतवाली

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad