हल्द्वानी: हल्द्वानी में राजपुरा क्षेत्र में बढ़ते नशे और अवैध सट्टे के कारोबार को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित जनप्रतिनिधियों ने एसपी सिटी कार्यालय पहुंचकर घेराव किया और क्षेत्र में लगातार चल रहे अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि राजपुर क्षेत्र में खुलेआम नशे का कारोबार और अवैध सट्टा संचालित हो रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने चौकी पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की मिलीभगत के बिना इस तरह के अवैध कारोबार संभव नहीं हैं।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते क्षेत्र में नशे का जाल लगातार फैलता जा रहा है।
उन्होंने प्रशासन से तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
वहीं, एसपी सिटी ने जनप्रतिनिधियों को निष्पक्ष जांच और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
