ख़बर शेयर करें -

नैनीताल:- भारत मौसम विभाग, देहरादून, उत्तराखण्ड द्वारा दिनाँक 09 जुलाई, 2026 को समय प्रांतः 10:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनॉक 10.07.2026 को जनपद में Warning (Take Action) की चेतावनी जारी की गई है जिससे जनपद में बहुत भारी वर्षा से अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है साथ ही आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना व्यक्त की गयी है।

वर्तमान में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप जनपद क्षेत्रान्तर्गत नदियों/ नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह होने एवं संवेदनशील स्थलों में भू-स्खलन होने की सम्भावना है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। तद्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 10.07.2026 (शुक्रवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: गुलदार के हमले में महिला की मौत! गांव में दहशत..

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए दिनांक 10.07.2026 (शुक्रवार) को जनपद नैनीताल के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, नैनीताल को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका धामी सरकार का पुतला.. चंपावत में नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध...

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad