ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: राज्य अतिथि गृह, काठगोदाम में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में बाल अधिकारों के संरक्षण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित किए जाने से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान बालक-बालिकाओं की शिक्षा, शोषण एवं मानसिक उत्पीड़न की रोकथाम, बाल संरक्षण से संबंधित प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यालयों में युवाओं के मध्य बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर नियंत्रण, निजी विद्यालयों एवं पुस्तक/यूनिफॉर्म विक्रेताओं के मध्य संभावित सांठगांठ की निगरानी, विद्यालयों के नियमित एवं औचक निरीक्षण, सुझाव/शिकायत पेटिकाओं की उपलब्धता, विद्यालय भवनों के सुदृढ़ीकरण तथा शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित विद्यार्थियों को पुनः मुख्यधारा में जोड़ने हेतु कार्ययोजना तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: डकैती कांड का खुलासा! 2 नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार.. पिस्टल-तमंचे व लूटी नगदी बरामद...

सदस्य योगेश सिंह रजवार द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बच्चों के अधिकारों के संरक्षण तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विद्यालयों में सुरक्षित, सकारात्मक एवं अनुकूल शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप के झटके, रिएक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द राम जायसवाल ने सदस्य द्वारा दिए गए सुझावों एवं निर्देशों का स्वागत करते हुए आश्वस्त किया कि जनपद के समस्त विद्यालयों में अपेक्षित कार्यों एवं सुधारात्मक उपायों को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित किया जाएगा।

बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द राम जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी/उप शिक्षा अधिकारी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, सहायक अभियंता तथा समग्र शिक्षा के समस्त जिला समन्वयकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad