ख़बर शेयर करें -

राजधानी देहरादून के चकराता रोड पर स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। पुलिस ने संचालक और मालिक समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं आठ युवतियों को वहां से निकालकर नारी निकेतन भेज दिया गया है। आरोपियों में दो ग्राहक भी शामिल हैं।
आरोपी यहां जस्ट डायल के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करते थे।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि चकराता रोड स्थित नेचर ट्रू स्पा एंड सैलून पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। यहां पर लोगों को स्पेशल सर्विस के नाम पर अनैतिक सेवाएं दी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने ली बूथ व शक्ति केंद्रों की बैठक, संगठन सशक्तिकरण पर दिया जोर

जिसके बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने स्पा सेंटर पर छापा मारा तो यहां दो महिलाएं और दो युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। टीम ने पूछताछ की तो पता चला कि स्पा सेंटर में उनसे मसाज के साथ-साथ यह स्पेशल सर्विस भी दी जाती है। इसके लिए मसाज से ज्यादा पैसे लिए जाते हैं।

प्राथमिक पूछताछ के बाद टीम ने स्पा सेंटर के मालिक सहारनपुर के रामपुर मनिहारन के रहने वाले अनुज सिंह, संचालक छिदबना सहारनपुर निवासी सागर चौधरी को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही बिजनौर के अफजलगढ़ के गांव मुरलीवाला के दो युवकों अभय नयन और विपिन धनकड़ को भी गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी तहसील में डीएम का छापा, प्राइवेट हाथों में तहसील के दस्तावेज.. वीडियो...

मौके पर आठ युवतियां थी इनका रेस्क्यू कर वहां से निकालकर नारी निकेतन भेज दिया गया है। इन युवतियों का भी सत्यापन नहीं कराया गया था। आरोपियों के खिलाफ थाना कैंट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad