ख़बर शेयर करें -

जर्जर वाहनों की समयबद्ध मरम्मत के निर्देश, सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर कसा शिकंजा

हल्द्वानी। नगर निगम की डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को पटरी पर रखने के लिए नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने शनिवार को शहर के सभी 60 वार्डों में संचालित कूड़ा वाहनों का औचक निरीक्षण किया। ट्रांसपोर्ट नगर, भोलानाथ गार्डन समेत निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पहुंचकर उन्होंने वाहनों की भौतिक और परिचालन स्थिति जांची।

यह भी पढ़ें 👉  सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड ने हल्द्वानी मे शुरू किया सदस्यता अभियान..

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने वाहनों की नंबर प्लेट और वाहन संख्या की पठनीयता के साथ बॉडी, टायर, ब्रेक, हॉर्न और अन्य जरूरी उपकरणों की स्थिति परखी। जिन वाहनों में खराबी या मरम्मत की जरूरत मिली, उन्हें समयबद्ध तरीके से दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। स्पष्ट किया गया कि वाहनों के संचालन में खामी के चलते शहर की डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान वाहन चालक, सुपरवाइजर और नोडल अधिकारी भी मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने उनसे सीधे संवाद कर कूड़ा संग्रहण के दौरान आ रही व्यावहारिक दिक्कतों और जरूरी सुधारों की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  शादी का झांसा देकर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म ।

नगर आयुक्त ने कहा कि डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण शहर की स्वच्छता व्यवस्था की अहम कड़ी है। उन्होंने नगरवासियों से गीले और सूखे कूड़े को घर पर ही अलग-अलग रखने और निगम के वाहनों को पृथक रूप से कूड़ा देने की अपील की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad