ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी के विकास कार्यों और उनकी जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत दमुवाढूंगा के वार्ड संख्या-35 स्थित गुरुदेव कॉलोनी में पेयजल योजना के अंतर्गत पानी की लाइन बिछाने के कार्य का लोकार्पण किया। इस कार्य पर ₹4.219 लाख की धनराशि व्यय की गई है।

लोकार्पण कार्यक्रम वार्ड संख्या-35 की सम्मानित पार्षद रेनू टम्टा, महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी के अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट एवं क्षेत्र के सम्मानित स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  आचार्य दिनेश चन्द्र जोशी को श्रद्धांजलि स्वरूप स्मारक डाक टिकट एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन..

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। पेयजल जैसी आवश्यक सुविधा प्रत्येक परिवार तक सुचारु रूप से पहुंचना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से गुरुदेव कॉलोनी में पानी की लाइन बिछाने का कार्य स्वीकृत कराया गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को पेयजल सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर, 31 सदस्यों ने किया रक्तदान

उन्होंने कहा कि उनकी पूजनीय माताजी स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश जी ने अपना संपूर्ण जीवन हल्द्वानी के विकास और जनसेवा के लिए समर्पित किया। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए हल्द्वानी के सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव तत्पर रहे हैं और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनहित के कार्य करते रहेंगे।

इस दौरान एडवोकेट गोविंद बिष्ट, गोविंदी लोबियाल, महेशानंद, के.सी, रमेश चंद्र लोबियाल, कांता देवी, भुवन चंद्र आर्या, कमल टम्टा,शीला, रूपा, हयात सिंह, रिशु सहित समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad