ख़बर शेयर करें -

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में तल्लीताल पुलिस का चोरों पर एक्शन

एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के कुशल निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तल्लीताल पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर पायलट बाबा आश्रम में हुई चोरी का सफल अनावरण किया है।

घटना का विवरण
दिनांक 13.03.2026 को वादी सम्पूर्णानन्द त्रिपाठी (सेवादार, पायलट बाबा आश्रम) ने तहरीर दी कि आश्रम के पूर्व सेवादारों– संजू और दीपक कुमार ने दिनांक 09.03.2026 की रात खिड़की तोड़कर मंदिर के दानपात्र से नगदी चोरी कर ली है। चोरी की पूरी वारदात मंदिर के CCTV कैमरों में कैद हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: माता- पिता ने इस बात को लेकर मना किया तो फंदे से लटकी 20 वर्षीय छात्रा! सुसाइड नोट में लिखी यह बात...

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

उक्त चोरी के त्वरित अनावरण हेतु डॉ० जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल द्वारा श्री रविकांत सेमवाल सीओ नैनीताल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष तल्लीताल श्री मनोज नयाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और CCTV फुटेज के आधार पर अभियुक्तों की पहचान सुनिश्चित की। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने दिनांक 14.03.2026 को उक्त चोरी में संलिप्त 02 अभियुक्तों को भूमियाधार माता मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रीति रावत को सीने में गोली मारने वाला सुरेश गुप्ता गिरफ्तार..

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. संजय कार्की उर्फ संजू (उम्र 20 वर्ष) निवासी रानीबाग, काठगोदाम।

2. दीपक कुमार (उम्र 21 वर्ष) निवासी रानीबाग, काठगोदाम।

बरामदगी
अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए ₹1,324/- (नोट व सिक्के) बरामद किए गए।

पंजीकृत अभियोग
मु.अ.सं.: 12/2026
धाराएं: 305/331(4) व विवेचना के दौरान बढ़ाई गई धारा 317(2)/3(5) BNS

यह देखिए वीडियो..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad