ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। शुरुआती मूसलाधार बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई, जिनमें बनभूलपुरा का उजाला नगर सबसे अधिक प्रभावित रहा। नाले में अवरोध के कारण बारिश का पानी आसपास की बस्तियों में भर गया। स्थिति का जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने शुक्रवार को मौके का निरीक्षण किया और नालों पर हुए अतिक्रमण को जलभराव की मुख्य वजह बताया।

नगर आयुक्त ने कहा कि बनभूलपुरा क्षेत्र के 14 प्रमुख नालों की नियमित सफाई कराई जा रही है। उजाला नगर के नाले की भी लगातार सफाई हो रही है, लेकिन अतिक्रमण से नाले की चौड़ाई कम होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो रही है। उन्होंने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में नालों पर हुए अतिक्रमण हटाने पर सहमति बनी है।

यह भी पढ़ें 👉  जल संरक्षण को छोटे-छोटे नौले-धारे के सुदृढ़ीकरण एवं संरक्षण पर भी ध्यान दें अधिकारी: राम सिंह कैड़ा

36 मकानों की होगी मार्किंग

नगर निगम ने ऐसे 36 मकानों को चिन्हित किया है, जिनकी मार्किंग का कार्य जल्द शुरू होगा। इसके बाद नियमानुसार अतिक्रमण हटाकर नाले को उसके मूल स्वरूप में लाया जाएगा, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: काठगोदाम में स्थायी पुल निर्माण के लिए चला प्रशासन का बुल्डोजर! अवैध अतिक्रमण ध्वस्त (वीडियो)

वार्ड 31 के पार्षद समीर अंसारी ने बताया कि वार्ड 29, 30 और 31 बारिश से प्रभावित हुए थे। उन्होंने कहा कि निगम की टीमें लगातार सफाई में जुटी हैं और स्थायी समाधान के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं नगर आयुक्त ने लोगों से जल निकासी मार्गों पर स्थायी निर्माण नहीं करने की अपील भी की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad