ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: नगर निगम ने रिहायशी इलाकों में चल रही कबाड़ की दुकानों पर सख्त कार्रवाई की है। शनिवार को नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण और अव्यवस्थित कबाड़ कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की। यहां लाइन नंबर 8 में टीम ने कबाड़ियों की दुकानों का निरीक्षण किया। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 कबाड़ियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। जिसमें करीब 59 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि रिहायशी क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में कबाड़ जमा होने से गंभीर हादसे की संभावना बनी रहती है। नगर आयुक्त ने कबाड़ियों को जल्द से जल्द अपनी दुकानें और सामान निर्धारित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: विधायक सुमित हृदयेश ने किया कैथ लैब का निरीक्षण.. डॉक्टरों की कमी पर कही यह बात...

नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने कहा कि जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने क्षेत्र में किए गए 10 अस्थाई अतिक्रमण भी जेसीबी मशीन से हटाए। नगर आयुक्त ने कहा कि शहर में अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad