ख़बर शेयर करें -

भीमताल। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र भीमताल के धारी मंडल अंतर्गत सभी बूथों और शक्ति केंद्रों की बैठक में भाग लिया। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ एवं शक्ति केंद्रों के सशक्तिकरण, संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान मंत्री कैड़ा ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: अपनी मांगो को लेकर पेंशनर्स बैठे सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में धरने पर.. वीडियो..

बैठक में भाजपा धारी मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र, ब्लॉक प्रमुख भावना आर्या, मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ एजेंट तथा बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad