हल्द्वानी: पहाड़ो में मौसम अभी भले थोड़ा सर्द हो लेकिन जंगलो में आग लगने के लिहाज़ से मौसम अनुकूल हो चला है, फायर सीजन शुरू हुआ और गर्मी के दस्तक देने के साथ ही पश्चिमी वृत्त और तराई के क्षेत्रों मे जंगलों में लगी बेकाबू आग से बेसक़ीमती वन सम्पदा ख़ाक होने के साथ ही हाथी, बाघ सहित अन्य वन्य जीवों के अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा है!
जंगलो को आग से बचाने के लिए मॉक ड्रिल भी की जा रही है, सवाल ये है की वन विभाग जिस हिसाब से अभी से तैयारी में जुटा है वह तैयारी आने वाले समय में जंगलों को आग से बचने के लिए कितनी कारगर साबित होगी, मॉक ड्रिल की तस्वीर हल्द्वानी वन प्रभाग की हैं।
यह देखिए वीडियो..
गर्मी के मौसम में वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए SDRF, फायर और ग्रामीणों को मॉक ड्रिल के जरिए योजना तैयार की जा रही है, रिस्पांस टाइम कम से कम हो इसको लेकर सभी विभागों को अभी से मजबूत ट्रेनिंग दी जा रही है, वायरलेस सेट को 24 घंटे एक्टिव रखने के निर्देश दिए गए हैं, DFO के मुताबिक हर संभव कोशिश यही है कि जंगलों में आज की घटनाओं को कम से कम होने दिया जाय,
यह देखिए वीडियो..
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
